फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Armed youth beat up bike showroom employee

असलहाधारी युवक ने बाइक शोरूम के कर्मचारी की पिटाई

Sat, 12 Feb 2022 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Armed youth beat up bike showroom employee
जौनपुर। जेसीज चौराहा स्थित एक बाइक शोरूम में असलहाधारी युवक ने घुसकर शुक्रवार को वहां काम कर रहे एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस पर लाइन बाजार थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जेसीज स्थित शारदा टीवीएस शो है। आरोप है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के रामनगर भरसड़ा गांव निवासी मनमोहन सिंह का नौकर बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए गया। शोरूम में मौजूद कर्मचारी ने जाब कार्ड के 41 रुपये जमा करने को कहा, जिसने एजेंसी से ही बाइक पूर्व में खरीदने की बात कहते हुए पैसा नहीं दिया। इस पर कर्मचारियों ने उसका जॉब कार्ड नहीं बनाया। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर मनमोहन सिंह असलहे के साथ पहुंच गए, उन्होंने शोरूम में काम कर रहे कर्मचारी सौरभ की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसका अन्य कर्मचारियों ने विरोध किया तो वह अपने कमर में रखी लाइसेंसी पिस्टल हाथ में लेने लगे। इससे कर्मचारी खौफजदा हो गए। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्र अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी मनमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही लाइसेंसी पिस्टल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed