फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arm Wrestling: Two brothers got gold, one got silver

आर्म रेसलिंग : दो भाइयों को गोल्ड, एक ने पाया सिल्वर

Thu, 16 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Arm Wrestling: Two brothers got gold, one got silver
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के असवारा गांव के तीन खिलाड़ियों ने आर्म रेसलिंग में मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बीते दिनों लखनऊ के कृष्णनागर में प्रदेशस्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें असवारा निवासी उत्कर्ष कुमार सिंह पुत्र धीरज कुमार सिंह ने 85 किलो के भार में सीनियर श्रेणी में प्रदेश में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं आदर्श प्रताप सिंह पुत्र धीरज कुमार सिंह ने 65 किलो भार में जूनियर श्रेणी में प्रदेश के चैंपियन ऑफ चैम्पियन गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि दिव्यांशु सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह ने 55 किलो भार में सीनियर में सिल्वर मेडल पाया। उत्कर्ष कुमार सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. राम पाल सिंह को दिया इस अवसर पर जगत पाल सिंह, धर्मराज सिंह, ऋषभ सिंह, जिगर सिंह, दिलीप सरोज, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे। मेडल जीतने की खबर मिलने पर परिवार के लोगों के साथ आसपास के गांव के लोगों का बधाई देने के लिए तातां लग गया। मिठाई बांट कर परिवार के लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed