फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Are the mirror of society advocate

समाज का दर्पण हैं अधिवक्ता

Sun, 03 Jan 2016 12:55 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 03 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Are the mirror of society advocate
हमारा संविधान पूरे विश्व में सर्वोत्तम है। इसमें हर तबके सहित हर पद्धति का ध्यान रखा गया है। हमारे संविधान में हर समस्याओं से निजात पाने का रास्ता है। अधिवक्ता समाज का दर्पण है।
विज्ञापन


अधिवक्ता जब बाहर निकलता है तो देश व समाज की दशा व दिशा बदल जाती है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश व समाज के हित में अधिवक्ताओं ने लड़ाई लड़ी है। दुनिया में ऐसेतमाम उदाहरण हैं।
विज्ञापन


उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह शनिवार को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव उर्फ संतोषी बाबू के 12 वीं पुण्य तिथि पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


थे। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव तत्पर रहने और कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराने का आश्वासन दिया। कहा कि वर्तमान दौर में न्यायपालिका के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं। इनका सामना करने के लिए हमें अपनी प्रतिभा का

विकास करना होगा। इस समय युवा अधिवक्ताओं के दौर में ज्ञान की पूंजी सबसे बड़ी पूंजी है। सिर्फ आवश्यकता है कि आने वाले समय में हमारे युवा अधिवक्ताओं को ज्ञान की पूंजी अर्जित करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की। जब

सरस्वती आगे होंगी तभी लक्ष्मी भी उनके साथ चलेंगी। तभी जाकर भारत की सोने की चिड़िया का सपना साकार होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव संतोषी बाबू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर

किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रभारी जिलाजज राधेश्याम यादव व एसपी राजूबाबू सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह व संचालन मंत्री जयप्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार

श्रीवास्तव उर्फ बच्चा भइया ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अशोक स्तंभ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं अधिवक्ता रविंद्र विक्रम सिंह व हिमांशू श्रीवास्तव ने भी मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को


डायरी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एएन मिश्र, दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, अवधेश कुमार सिंह, शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद यादव, सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रकाश मिश्र,

समीश कुमार पांडेय, राजनाथ चौहान, , अरशद बहाव, प्रशांत  पंकज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed