फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Approved certificate distributed to about 10 thousand beneficiaries of 15 schemes

15 योजनाओं के करीब 10 हजार लाभार्थियों को बांटा गया स्वीकृत प्रमाण पत्र

Tue, 31 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Approved certificate distributed to about 10 thousand beneficiaries of 15 schemes
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को वर्चुअल संवाद के दौरान जिले में 15 योजनाओं के करीब 10 हजार से अधिक लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र बांटा गया। वहीं सात लाख 38 हजार लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भेजी गई। इससे लाभार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता रही। सभी इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते नहीं थक रहे थे।
विज्ञापन

जिले में गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन, कलेक्ट्रेट सभागार व सभी 21 ब्लाक मुख्यालयों सहित कृषि विज्ञान केंद्र अमहित व बक्शा में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया, जिसका सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पूविवि में व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला ने कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं अधिकारियों को जो लक्ष्य दिए गए हैं। उन्हें समय से पूर्ण करें। गांव-गांव तक विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीडीओ अनुपम शुक्ला सहित सभी अधिकारी अपने -अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed