फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Appointment letter of DM's fake signature in medical college goes viral

मेडिकल कॉलेज में डीएम के फर्जी हस्ताक्षर का नियुक्ति पत्र वायरल

Fri, 20 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Appointment letter of DM's fake signature in medical college goes viral
करंजाकला। निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर में विभिन्न पदों पर नियुक्ति को लेकर फर्जी भर्ती पत्र लगातार वायरल हो रहा है। मेडिकल कालेज में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ति पत्र वायरल होने पर हड़कंप मच गया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने खुद सरायख्वाजा थाने पर पहुंचकर फर्जी नियुक्ति पत्र वायरल होने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके छह माह पहले भी खुद मेडिकल कालेज के प्राचार्य का फर्जी हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ति पत्र वायरल हो चुका था।
विज्ञापन

सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से पठन-पाठन शुरू हो रहा है। वहीं, इस मेडिकल कालेज में विभिन्न पदों पर नियुक्ति को लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र वायरल होने का सिलसिला भी जारी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के फर्जी हस्ताक्षरयुक्त नियुक्ति पत्र वायरल हुआ है। इसमें बैकलॉग से एनम, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, चपरासी पदों पर 21 से 27 मई के बीच नियुक्ति करने की बात लिखी गई है। इतना ही नहीं, बैगलॉग से राजस्व विभाग में पेशकार के पद पर और पंचायती राज विभाग में भी नियुक्ति होने की बात लिखी गई है। इसके अलावा, फर्जी नियुक्ति पत्र में लिखा गया है कि जनमानस को किफायती, पारदर्शी और सहज सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्रतिबद्घता है। पत्र में नियुक्ति के समय अभ्यर्थी को अपना मूल प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक सहित छह फोटो लेकर आने की भी बात लिखी है। इसकी भनक लगते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने इसकी जानकारी डीएम को दी। डीएम के आदेश पर प्राचार्य डा. शिवकुमार ने तत्काल सरायखवाजा थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पत्र वायरल होने की जैसे ही जानकारी मिली, इसकी सूचना डीएम को दी। डीएम के आदेश पर सरायख्वाजा थाने पर पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छह माह पहले भी फर्जी नियुक्ति पत्र वायरल हो चुका है। - शिव कुमार प्राचार्य, निर्माणाधीन मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed