फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Applications will be accepted till 15th for admission in PhD

Jaunpur News: पीएचडी में प्रवेश के लिए 15 तक लिए जाएंगे आवेदन

Mon, 12 May 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Applications will be accepted till 15th for admission in PhD
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शोध परीक्षा का अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 15 मई तक लिए जाएंगे। परीक्षाएं जून में कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन 52 विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा कराता है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर के अलावा संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित विषयों में शोध कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश परीक्षा के जरिए (नेट और जेआरएफ को छोड़कर) दाखिला लेता है। इन विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक करीब 6 हजार 400 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन के लिए अभी चार दिन का समय बाकी है। आवेदन की संख्या बढ़ सकती है। प्रवेश परीक्षा जून में कराने की तैयारी है। शोध में दाखिला की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कुलपति प्रो. वंदना सिंह एक समिति का गठन किया है। समिति की निगरानी में प्रवेश परीक्षा कराने के साथ ही दाखिला की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। शोध प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. गिरधर मिश्र ने बताया कि 15 तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 20 तक सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा जून कराने की संभावना है।
विज्ञापन

पूविवि इन विषयों में कराता है शोध-पूर्वांचल विश्वविद्यालय बॉयोटेक्नोलॉजी, व्यवसायिक अर्थशास्त्र, मानव संसाधन विकास, वित्तीय अध्ययन, बिजनेस मैनेजमेंट , व्यवहारिक मनोविज्ञान , कम्प्यूटर अप्लीकेशंस, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेट्रिकल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर सांइस एण्ड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान, जनसंचार एवं पत्रकारिता, नैनोसाइंस, रिन्यूएबल एनर्जी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, भूगर्न विज्ञान/एप्लाईड जियोलॉजी, विधि, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, प्राचीन इतिहास, मनोविज्ञान, सैन्य विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, उर्दू , शिक्षक शिक्षा संकाय (बीएड), वाणिज्य, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, गृहविज्ञान , भूगोल, सस्य विज्ञान, आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन, पादप रोग विज्ञान, कीट विज्ञान, कृषि रसायन एवं मृदाविज्ञान ,उद्यान विज्ञान , पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि प्रसार, कृषि अभियान्त्रिकी, चित्रकला आदि विषयों में शोध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed