{"_id":"5ed3dc458ebc3e9062521b11","slug":"apart-from-card-holders-3-37-lakh-people-will-also-get-ration-jaunpur-news-vns527675789","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों के अलावा 3.37 लाख लोग भी पाएंगे राशन.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों के अलावा 3.37 लाख लोग भी पाएंगे राशन.
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में इस माह तीन लाख 37 हजार 500 लोगों को निशुल्क राशन कोटे की दुकानों से मिलेगा। यह वह लोग हैं, जिनके पास मनरेगा जॉब कार्ड है या फिर उनका श्रम विभाग और नगर निकायों में पंजीकरण है। इन्हें इस माह का भी राशन मुफ्त देने की तैयारी जिला पूर्ति विभाग ने कर लिया है।
जिले के सभी कोटे की दुकानों पर सोमवार से इस माह का राशन वितरित किया जाएगा। इस दौरान कुल 11 लाख 29 हजार 300 लोगों को राशन बांटा जाएगा। इस दौरान सात लाख 92 हजार राशन कार्ड धारक हैं। इसमें छह लाख 66 हजार 588 पात्र गृहस्थी के कार्डधारक हैं, जिनको फ्री राशन नहीं मिलता है। एक लाख 25 हजार 412 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन बांटा जाता है। शासन के निर्देश के तहत लॉक डाउन की अवधि में करीब तीन लाख 37 हजार 500 ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया गया, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। इनमें ज्यादातर लोग प्रवासी हैं। इन्हें मनरेगा से बने जॉब कार्ड, श्रम विभाग या नगर निकाय में दिहाड़ी मजदूर के रूप में पंजीकरण के आधार पर राशन दिया जाएगा। पूर्ति विभाग ने इसके लिए सभी कोटेदारों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
इस माह राशन कार्ड धारकों के अलावां तीन लाख 37 हजार 500 या तो मनरेगा जॉब कार्ड धारक हैं या फिर श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक और नगर निकायों में पंजीकृत ठेले खमोचे वाले हैं। जिनको नि:शुल्क राशन बाटने की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए कोटेदारों को निर्देश भी दिया जा चुका है। - अजय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी