फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anti-national elements behind Delhi violence: Ravikishan

दिल्ली हिंसा के पीछे देश विरोधी तत्वों का हाथ : रविकिशन

Thu, 28 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Anti-national elements behind Delhi violence: Ravikishan
पत्रकारों से वार्ता करते सांसद रविकिशन। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। गोरखपुर के भाजपा सांसद रविकिशन ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे देश विरोधी तत्वों की साजिश करार दिया। कहा कि किसानों को बदनाम करने के लिए देश विरोधी और किसान विरोधी पार्टियों ने साजिश के तहत यह हिंसा कराई है। जिसने भी तिरंगे का अपमान किया है, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म मेरा भारत महान की शूटिंग के लिए जौनपुर आए गोरखपुर सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली की इजाजत दी थी, लेकिन इसे दरकिनार कर लालकिले तक पहुंचना और पुलिसकर्मियों की पिटाई करना बेहद दुखद है। महिला पुलिस कर्मियों को भी नहीं बख्शा गया। तिरंगे का अपमान किया गया। मैं खुद किसान का बेटा हूं। जानता हूं कि कोई किसान ऐसा नहीं कर सकता। पूरी घटना में राष्ट्रद्रोही तत्व शामिल रहे हैं। किसान आंदोलन के पीछे खालिस्तानी मूवमेंट के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैंने यह बात कही तो विपक्ष ने हंगामा किया। आप और कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली, पंजाब से नोटिस भेजा, मगर 26 जनवरी की घटना के बाद यह साबित हो चुका है कि मैंने जो कहा वो गलत नहीं था। सांसद ने कहा कि यह कांग्रेस का समय नहीं है। यह मोदी और योगी जी की सरकार है। देश की आन, बान शान तिरंगे के सम्मान को जो भी ठेस पहुंचाएगा, उसे किसी भी हाल में माफी नहीं मिलेगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। सरकार से मेरा निहोरा (अनुरोध) है कि वह इन लोगों को ऐसी सजा दें ताकि फिर कोई ऐसी जुर्रत न कर सके।
विज्ञापन

---
फिल्म सिटी बनने से पूर्वांचल में बढ़ेगा नया रोजगार
- वाराणसी की जगह गोरखपुर को बताया फिल्म सिटी के लिए उपयुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। पूर्वांचल में बनने वाली फिल्म सिटी के लिए सांसद रवि किशन ने गोरखपुर को ही उपयुक्त बताया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में शूटिंग लोकेशन बहुत अच्छे हैं, लेकिन यहां जगह की उपलब्धता समेत यहां तमाम व्यावहारिक दिक्कतें हैं। लिहाजा अब गोरखपुर को ही भोजपुरी फिल्मों का केंद्र बनाया जा रहा है। फिल्म सिटी बनने से पूर्वांचल में नए तरह के रोजगार बढ़ेंगे। सिनेमा में रोजगार सृजन के तमाम अवसर हैं। मुझे पता है कि इसमें रोजगार कैसे पैदा होंगे। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले प्रशिक्षण को जरूरी बताते हुए कहा कि लंबी पारी खेलने के लिए यह जरूरी है। यह देश का सबसे बड़ा भोजन है। इसका कलाकार अमर रहता है। लिहाजा इस क्षेत्र में आने वालों के लिए सिनेमा की पढ़ाई बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जौनपुर मातृभूमि है। इसका कर्ज कभी चुका नहीं पाऊंगा। पिछले दिनों सिकरारा की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में फिल्म बनाने को कहा था। उनके निर्देश पर ही यहां शूटिंग चल रही है। तीन अन्य फिल्में भी बन रही हैं। यहां के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी गंभीर है और यहां संभावनाएं भी भरपूर है। मेरा भारत महान में पवन सिंह के साथ जोड़ी है। यह फिल्म दर्शकों को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर देगी। निर्देशक दिनेश तिवारी ने काफी अच्छी कहानी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed