फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anti corruption team raided bank branch manager residence in jaunpur who caught red handed taking bribe

जौनपुर: एंटी करप्शन टीम का बैंक प्रबंधक के आवास पर छापा, ली तलाशी

Sun, 03 Apr 2022 09:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Apr 2022 09:48 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में यूबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक जौनपुर जिले के सरायलोका गांव निवासी सर्वेश यादव के आवास पर एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा। 

विज्ञापन
Anti corruption team raided bank branch manager residence in jaunpur who caught red handed taking bribe
बैंक शाखा प्रबंधक के आवास पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के सरायलोका गांव के निवासी और आजमगढ़ में यूबीआई के मोहम्मदपुर शाखा में प्रबंधक सर्वेश यादव के आवास पर शनिवार की रात सीबीआई एंटी करप्शन की टीम ने छापा मारा। टीम पूरे घर की तलाशी लेकर लौट गई। 

विज्ञापन


शनिवार की रात नौ बजे बक्शा थाने पहुंची एंटी करप्शन टीम ने थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को सर्वेश यादव के घर छापा मारने की जानकारी दी। इसके बाद उपनिरीक्षक मनोज सिंह के नेतृत्व में महिला सिपाहियों के साथ एंटी करप्शन टीम शाखा प्रंबधक के घर पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने सर्वेश के पिता रामखेलावन यादव को परिचय देते हुए घर की तलाशी लेने की जानकारी दी। टीम ने सर्वेश की रिश्वत लेते गिरफ्तारी होने की जानकारी परिजनों को देते हुए सर्च वारंट भी दिखाया। फिर टीम ने एक-एक कमरे की तलाशी ली। घर में मिले आभूषणों की सूची बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम आभूषणों को परिवार के सदस्यों को सौंपकर रात 12 बजे चली गई। घर में नगदी मिलने की सूचना नहीं है। रामखेलावन के दो पुत्रों में बड़े संतोष यादव वाराणसी में इंजीनियर हैं। जबकि छोटे पुत्र सर्वेश यूबीआई शाखा में प्रबंधक हैं।  

बक्शा थानाध्यक्ष  दिव्यप्रकाश सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के मोहम्मदपुर में यूबीआई के शाखा प्रबंधक के घर सरायलोका में शनिवार की रात सीबीआई की एंटी करप्शन टीम आई थी। घर की तलाशी लेने के बाद लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed