फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Another two-lane bridge will soon be built parallel to Shastri bridge

शास्त्री पुल के समानांतर शीघ्र ही औँर दो लेन का बनेगा पुल.............

Fri, 30 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Another two-lane bridge will soon be built parallel to Shastri bridge
अब जल्द ही लोगों को शहर के शास्त्री पुल से आवागमन करने में सहूलियत होगी। इस पुल के समानांतर दो लेन का एक और पुल बनाने की स्वीकृति मिल गई है। पुल को बनाने की स्वीकृति भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही पुल बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आवास विकास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने 23 दिसंबर 2020 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी को एक पत्र भेज कर शास्त्री पुल के समानांतर दो लेन का एक और पुल बनाने की मांग की थी। उन्होंने अनुरोध किया था कि आजमगढ़ से जौनपुर होकर प्रयागराज होकर पकड़ी चौराहे तक हाइवे के मार्गो को फोरलेन से जोड़ने का कार्य चल रहा है, जिसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा है, किंतु शहर में गोमती नदी पर बना शास्त्री पुर मात्र दो लेन का है, जिसके कारण इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पूर्ण रूप से जनता को नहीं मिल पाएगा। शहर में जाम की स्थिति पूर्व की भांति बनी रहेगी, ऐसी स्थिति में गोमती नदी पर बने शास्त्री पुल के समानांतर दो लेन का एक और पुल बनाया जाना अति आवश्यक है, जिसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का पत्र 23 जुलाई को आवास विकास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव को आया, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रकरण की जांच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से कराया गया है, जिस पर इस प्राधिकरण की ओर से शास्त्री पुल के समानांतर दो लेन की और पुल बनाने की सैद्धांतिक सुकृति दे दी गई है। आवास विकास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री पुल के समानांतरण दो लेन का एक और पुल बनाने की सैद्घांतिक स्वीकृत आवास विकास प्राधिकरण की ओर से दे दी गई है। पुल बनाने के लिए आवास विकास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्री को पत्र भेजा था। पुल बनने से आवागमन में लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed