फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Another death from Kovid in the district, 94 new patients found

कोविड से जिले में एक और मौत 94 मिले नए मरीज

Sun, 23 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Another death from Kovid in the district, 94 new patients found
जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक मरीज की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। रविवार को जिले में 94 नए संक्रमित मिले। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 953 पहुंच गई। कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। लोग कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे, जिसके कारण मरीजों की संख्या लगातार बढती जा रही है।
विज्ञापन

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जियाउल हक ने बताया कि बदलापुर में 3, बरसठी 10, बक्शा 3. धर्मापुर 6, जलालपुर एक, करंजाकला चार, केराकत 7, मछलीशहर 4, खुटहन 3, महराजगंज 1, मडियाहूं 5, मुफ्तीगंज 2, रामपुरएक, रामनगर 5, सिकरारा 3, शाहगंज 7, सिरकोनी 6, सोंधी 2, सुजानगं 6, और शहर में कुल 12 नए संक्रमित मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 953 हो गई। उन्होंने बताया कि मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बडेरी निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। डायबिटीज के अलावा, वह टीबी से पीड़ित था। उसका इलाज रहा था। जिले में कोरोना से संक्रमित तीन लोगों की पहले मौत हो चुकी है। रविवार को एक और मौत होने के बाद मरने वाले लोगों की संख्या चार पहुंच गई। संक्रमितों को चिह्नित करने के लिए जांच का सिलसिला जारी है। संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कराने को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed