फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Animal smugglers took away the buffalo on the strength of the gun

कट्टे के बल पर पशु तस्कर उठा ले गए भैस

Tue, 25 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers took away the buffalo on the strength of the gun
पवांरा थाना क्षेत्र के बोड़ेपुर गांव में रविवार की रात कट्टा दिखाकर पशु तस्करों ने पशुशाला में बंधी भैंस को पिकअप में लादकर उठा ले गए। बोड़ेपुर गांव निवासिनी प्रभावती पाल पत्नी राजदेव पाल के परिवार के लोग रात में खाना खाकर सो गए थे । पिकअप पर सवार होकर आए आधा दर्जन लोग प्रभावती पाल के पशुशाला में बंधी भैंस को खोलकर ले जाने लगे, लेकिन खटपट की आवाज सुनकर वह जाग गई, जब तक वह शोर मचाना चाही , तब तक पशु तस्करों में से एक ने कट्टा निकालते हुएजान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह डर वश कुछ नहीं बोली और पशु तस्कर भैंस को पिकअप में लादकर उठा ले गए । प्रभावती पाल ने बताया कि पुलिस की गाड़ी आती दिखायी दी तो मैंने रोकना चाहा, लेकिन रुके नहीं । इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि जानकारी मिली है। कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed