फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   animal collided with engine of goods train in jaunpur operation of trains disrupted for more than two hours

जौनपुर: मालगाड़ी के इंजन से टकराया पशु, ढाई घंटे तक ट्रेनों का संचालन रहा बाधित

Sun, 01 May 2022 10:34 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 May 2022 10:34 AM IST
सार

जफराबाद-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर बछुआर, हरिहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी के इंजन से पशु टकरा गया। करीब ढाई घंटे तक रेल संचालन बाधित रहा। 

विज्ञापन
animal collided with engine of goods train in jaunpur operation of trains disrupted for more than  two hours
जफराबाद-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर खड़ी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में जफराबाद-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर बछुआर, हरिहरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी के इंजन से पशु टकरा गया। घटना में इंजन का प्रेशर पाइप टूट गया। लोको पायलट ने ब्रेक लगाते हुए गार्ड को सूचना दी। मालगाड़ी घंटों खड़ी रही। जिससे कई ट्रनों का संचालन प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


घटना रविवार सुबह करीब सवा पांच बजे की है। हादसे की जानकारी होने पर पीछे से आ रही ट्रेनों को हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर रोका गया। करीब ढाई घंटे तक ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। स्थानीय स्टेशन मास्टर कृष्ण पांडेय ने बताया कि कोइरीपुर रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन आया तब जाकर रेल यातायात बहाल किया जा सका।
विज्ञापन


इस दौरान कुंभ एक्सप्रेस और वाराणसी- लखनऊ शटल एक्सप्रेस प्रभावित हुई और विलंब से रवाना हुई। करीब सात बजकर 40 मिनट पर दूसरा इंजन आया तब मालगाड़ी अपने गंतव्य को रवाना हुई। रेलवे ट्रैक पर मवेशियों के ट्रेनों से टकराने से बड़े हादसे टल चुके हैं। बावजूद इसके पशुओं के पटरी पर आने से रोकने के प्रबंध महज कागजों तक सीमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी दिन बडे़ हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बावजूद इसके रेल पटरी पर पशुओं को चराने लाने वाले पालकों पर भी अंकुश नहीं लग सका है। ऐसी घटना में ट्रेन डिरेल होने की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed