फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry young man had killed his girlfriend's infidelity

प्रेमिका की बेवफाई से नाराज युवक ने की थी हत्या

Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angry young man had killed his girlfriend's infidelity
जलालपुर। थाना क्षेत्र के ककोरी गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर नहर के किनारे खेत में महिला की गला काटकर हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार के मुताबिक मृतका अपने पति से दूरी बनाने के बाद दो युवकों से प्यार करती थी, जिसका पहला प्रेमी विरोध करता था, लेकिन वो उसकी बातों को नहीं मानती थी, जिससे गुस्से में आकर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।
विज्ञापन

ककोरी गांव स्थित रामधनी पटेल के ईंट भट्ठे पर जुवंती (25) पुत्री नुदाउरांव निवासी टंगराटोली जहानाबाद थाना बेड़ो जिला रांची झारखंड पर काम करती थी। उसके पास पांच साल का लड़का और तीन साल की बेटी थी। मृतका की बहन सुमरी पत्नी चुरू निवासी रांची के मुताबिक जुवंती मंगलवार की रात फोन पर बात करते हुए कही चली गई थी। काफी खोजबीन किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चला था। बृहस्पतिवार दोपहर में नहर किनारे महिला की गला कटा शव मिला था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मृतका अपने पति से दूरी बना ली थी। जबकि मनीष लोहार निवासी रांची से प्रेम प्रपंच चल रहा था। मनीष भी उसी भठ्ठे पर काम करता था, जो घटना के बाद से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने ककोरी गांव के नहर पुलिया मोड़ से पुलिस ने शुक्रवार पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया जुवंती अपने पति से दूरी बनाने के बाद उससे प्यार करती थी। लेकिन, इसी बीच ईंट भठ्ठे पर ही काम करने वाले दूसरे युवक से प्यार करने लगी। समझाने पर भी नहीं समझ रही थी। जिससे गुस्से में आकर उसने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस अभी और तह तक जाने के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed