{"_id":"58b08ca74f1c1bdb2fb2345c","slug":"angry-traders-flourishing","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों में पनप रहा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों में पनप रहा गुस्सा
jaunpur
Updated Sat, 25 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी बंद कर प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना के लिए शीतला चौकिया स्थित नई सब्जी मंडी को खाली कराने के विरोध में शुक्रवार को नई सब्जी मंडी के व्यापारियों ने भी विरोध प्रदर्शन किया और कारोबार ठप रखा। व्यापारियों ने कहा कि जबतक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तबतक वे कारोबार को ठप रखेंगे। सब्जी का कारोबार ठप होने से रोज करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
मां शीतला चौकिया स्थित नई सब्जी मंडी में विधानसभा चुनाव के बाद मतों की गिनती होगी। इसके पहले के चुनाव में भी इसी मंडी परिसर में मतगणना होती थी। व्यापारियों का कहना है कि जिला प्रशसन ने पहले यह कहकर उनकी दूकानें बंद कराई थी कि बाद में मतगणना के लिए कोई दूसरा स्थान देख लिया जाएगा। लेकिन पिछले तीन चुनावों से शीतला चौकिया स्थित मंडी परिसर में ही मतों की गिनती होती है। इससे सब्जी कारोबारियों का करोड़ों का नुकसान होता है। इस साल जब मंडी के कारोबारियों ने विरोध किया तो पुलिस ने जबरन उन्हें बाहर निकाल दिया।
पल्लेदारों को भी बाहर कर दिया गया। इससे तमाम लोगों के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। नई सब्जी मंडी के व्यापारियों के समर्थन में शुक्रवार को पुरानी सब्जी मंडी के व्यारी भी उतर आए और कारोबार को ठप कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में राजमणि यादव, महेंद्र सोनकर, जगदीश गुप्ता, मो. वाहिद, शकील, रईश, अरविंद, साहब, मानिक चंद्र, लालता, रवि, जमील, लालमोहम्मद, चांद, दशरथ सोनकर, रत्तीलाल, कमला, सुरेश, सतीश, बिहारी आदि मौजूद थे।