फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry people power system collapse

बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से गुस्साए लोग

Fri, 11 Sep 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Angry people power system collapse
बिजली समस्या से जूझ रहे किसानों ने गुरुवार को विद्युत उपकेंद्र सवंशा के पास वाराणसी-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बिजली की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


फसलें चौपट हो रहीं हैं। बिजली न मिलने से मवेशियों के लिए पानी और चारे का इंतजाम भी मुश्किल हो गया है। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बदलापुर पुष्पराज सिंह और सीओ बदलापुर के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन


 चेतावनी दी है कि अगर 72 घंटे में बिजली की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। बक्शा इलाके में पिछले एक सप्ताह से किसी भी दिन लगातार एक घंटे भी बिजली नही मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आती है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि कोई काम ही नहीं हो पाता। धान की फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। इस अव्यवस्था से खफा इलाके के कई गांव के सौ से अधिक की संख्या में किसान गुरुवार को सुबह करीब दस बजे

 सवंशा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। वहां कोई सरकारी कर्मचारी मौजूद नहीं था। संविदा पर तैनात जो कर्मचारी थे वे किसानों का आक्रोश देख लागबुक समेत फरार हो गए। किसानों ने कहा कि यहां कागज पर बिजली की सप्लाई मिल रही

है। इसी लिए लागबुक को लेकर कर्मचारी फरार हो गए। उपकेंद्र पर जब कोई कर्मचारी किसानों से नहीं मिला तो सभी वे विद्युत उपकेंद्र के सामने ही टायर और तख्ता रख कर हाईवे जाम कर दिया।
 
जाम से दोनों छोर पर दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक वाहनों की कतार लग गई। घंटे भर बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बदलापुर ने अधिकारियों से बात कर बिजली समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर


 ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 72 घंटे में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

जाम करने वालों में सुड्डू उपाध्याय, दरोगा सिंह, रमेश यादव, अच्छेलाल यादव, सुशील उपाध्याय, कपिल यादव,  सुरेंद्र, ओंकार सिंह, मुन्ना सिंह, प्रमोद कुमार, मेटन सिंह, आशुतोष, सियाराम यादव, करिया यादव, रामअवध, सुनील उपाध्याय, रामप्रकाश, अखिलेश यादव, नीरज कुमार समेत सैकड़ों लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed