फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry people power cuts

बिजली कटौती से गुस्साए लोग, की तोड़फोड़

Wed, 25 Mar 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Wed, 25 Mar 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Angry people power cuts
शहर में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए लोगों ने देर रात अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह के हाइडिल कालोनी स्थित आवास पर तोड़फोड़ की और पथराव कर उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान कर्मचारियों से लोगों की नोकझोंक भी हुई। उधर तोड़फोड़ और पथराव की घटना से नाराज कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


उन्होंने तोड़फोड़ करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। मंगलवार की रात हुई इस घटना से दोनों ही ओर से लोग गुस्से में है।  उधर 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद शहर अभी तक अंधेरे में है। सुबह से अब तक लोग परेशानियां झेलते तंग आ गए और एसई आवास पहुंच कर अपना गुस्सा उतारा।
विज्ञापन


 हुसैनाबाद स्थित हाइडिल में बिजली स्टोर करने वाली सीटी में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के पेड़ पौधों की पत्तियां तक झुलस गईं। सीटी जलने के चलते सोमवार की शाम गुल हुई बिजली के दर्शन मंगलवार की शाम तक नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन काम करने के बाद बिजलीकर्मियों ने दोपहर बाद तक सीटी मरम्मत का काम पूरा कर लिया लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं की गई। शहर के अलावा आसपास के गौराबादशाहपुर, धर्मापुर, मुफ्तीगंज, पचहटिया, नईगंज आदि इलाकों में पूरे दिन बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed