फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry over husband going to play Holi, wife cuts vein, hospitalised

Jaunpur News: पति के होली खेलने जाने से नाराज पत्नी ने काटी नस, अस्पताल में भर्ती

Fri, 06 Mar 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Angry over husband going to play Holi, wife cuts vein, hospitalised
अस्पताल में भर्ती विकास की पत्नी लक्ष्मी। स्रोत-संवाद
चंदवक। थाना क्षेत्र के बरौटी गांव के चौबेपुर में होली के दिन पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने हाथ की नस काट ली। महिला को बीरीबारी स्थित सीएचसी डोभी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बरौटी गांव निवासी विकास के मुताबिक वह होली के दिन अपने दोस्तों के साथ पड़ोस के गांव होली खेलने चला गया। घर लौटने पर इस बात को लेकर उसकी पत्नी लक्ष्मी नाराज हो गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर लक्ष्मी ने रसोई में रखे चाकू से अपने बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली। उसके हाथ से खून बहता देखकर पति विकास ने उसे सीएचसी डोभी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद गुप्ता में बताया कि टांके लगाकर उपचार कर दिया गया है। महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की कोई भी शिकायत या जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed