फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry office bearers resigned over making Rajesh Gautam candidate

राजेश गौतम को प्रत्याशी बनाने से नाराज पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Thu, 10 Feb 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Angry office bearers resigned over making Rajesh Gautam candidate
केराकत। 372 केराकत विधानसभा क्षेत्र से राजेश गौतम को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सामूहिक इस्तीफा दिया। वह अपना हस्ताक्षर युक्त इस्तीफा राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू को फैक्स के माध्यम से भेजे हैं।
विज्ञापन

केराकत के सिहौली चौराहे के पास स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उस समय लग गया, जब उनको यह पता लगा कि पार्टी की ओर से 372 केेराकत विधानसभा से राजेश गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है। बस इसकी भनक लगते ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी राजेश गौतम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस्तीफा देने वालों में केराकत ब्लॉक अध्यक्ष लालता चौधरी, नगर अध्यक्ष आजाद कुरैशी, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस सूरज सिंह, जिला महासचिव ताज खान, सचिव आशीष यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मराज चक्रवर्ती, पूर्व जिला सचिव सुशील सोनकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप यादव, सचिव राजा सूर्यबली, न्याय पंचायत अध्यक्ष बेहडा़ संतोष कुमार, न्याय पंचायत अध्यक्ष डोभी मनीष कुमार पाठक, विशाल कुमार, उमेश कुमार, खुर्शीद आलम खान, जितेन्दर कन्नौजिया, योगेंद्र पांडेय, अजय कुमार सिंह, पवन पांडेय, लालचंद्र सरोज समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे, जो अपने हस्ताक्षर युक्त इस्तिफा राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू को फैक्स भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed