फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry lawyers protest over the murder of partner in Barabanki

बाराबंकी में साथी की हत्या से नाराज वकीलों का प्रदर्शन

Tue, 07 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Angry lawyers protest over the murder of partner in Barabanki
बाराबंकी में युवा अधिवक्ता कुलदीप की गला रेत कर हुई हत्या से नाराज दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ता नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां मांगों से संबंधित सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण संघ के अध्यक्ष मृदुल यादव व मंत्री ओमप्रकाश पाल के आह्वान पर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की। अधिवक्ता के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी, परिजनों को आर्थिक सहायता व आश्रित को नौकरी देने की मांग की। आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। अधिवक्ता समुदाय की सुरक्षा के संबंध में कोई कानून नहीं बनाया जा सका है। अन्य जिलों में अधिवक्ताओं पर हमले को लेकर भी नाराजगी जताई गई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अविलंब मांगें नहीं हुईं तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में अध्यक्ष मृदुल यादव, मंत्री ओमप्रकाश पाल, राष्ट्रीय सचिव हिमांशु श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रजापति, संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र दुबे, सूर्यमणि पांडेय, सचिव बैरिस्टर यादव, उस्मान अली, पंकज रमन यादव, रीता सरोज, शालिनी मिश्रा, चंद्र प्रकाश दुबे, शिव श्याम निषाद, विनय सिंह, सविता यादव, रंजीता शर्मा, संदीप यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed