{"_id":"57f6a9674f1c1be64a26f532","slug":"anger-over-road-breaches-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को लेकर फूटा गुस्सा, लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को लेकर फूटा गुस्सा, लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
सड़क समस्या को लेकर खुटहन के तिघरा तिराहे पर सड़क जाम करते ग्रामीणों को खदेड़ती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिघरा बाजार से खेता सराय और जौनपुर मार्ग की दुर्दशा से गुस्साए लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। आस पास के कई गांवों के सैकड़ों की संख्या में लोग तिघरा बाजार में तिराहे पर पहुंचकर सड़क को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया पर लोग सड़क से नहीं हट रहे थे। हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने करीब चार घंटे बाद लोगों को खदेड़ कर यातायात को बहाल करवाया। जाम करने वालों में महिलाएं भी शामिल थी। खेतासराय खुटहन मार्ग और जौनपुर खुटहन मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं।
सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार लोगों ने मंत्री और विधायकों से गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी बात को लेकर गुरुवार को लोग सड़क पर उतर आए। तिघरा तिराहे पर जाम कर रहे लोगों को एक बार जब पुलिस ने खदेड़ दिया तो महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन
दसमत्ती देवी के नेतृत्व में पहुंची करीब चालीस से अधिक संख्या में महिलाओं ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। लोग डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर शाहगंज के एसडीएम रामसकल मौर्य व सीओ महेंद्र सिंह देव मौके पर पहुंचे। उन्होने सड़क की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।