{"_id":"5efb7c3f8ebc3e42ad3688ad","slug":"anger-erupted-over-increase-in-petrol-price-jaunpur-news-vns5331938137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के दाम बढ़ाने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल के दाम बढ़ाने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
जौनपुर/मछलीशहर/बदलापुर। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन और प्रदर्शन के माध्यम से मूल्यवृद्धि पर सरकार के फैसले की आलोचना की। इसे वापस लेने की पुरजोर मांग उठाई।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें मूल्यवृद्धि वापस लेने, किसान सम्मान निधि की राशि छह हजार करने, आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन, विद्युत संशोधन अधिनियम को वापस लेने, किसानों का बकाया बिजली बिल माफ करने की मांगें प्रमुख रही। ज्ञापन देने वालों में राजबली, घनश्याम, बैजनाथ, प्रमोद मिश्र, संग्राम, कमलेश, प्रमिला, चिंता, निर्मला आदि शामिल रहे। उधर, मछलीशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कांग्रेस नेता अली अंसारी ने कहा कि एक ओर देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। लोग परेशान हैं। ऐसे में तेल के दाम बढ़ने से आम जनता की कमर तोड़ने में सरकार लगी है। पूरे विश्व में तेल के भाव गिर रहे हैं, बावजूद यहां वृद्धि की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. राकेश मिश्रा उर्फ मंगला गुरु, जब्बार अली, अनीस अली, इरशाद, अफरोज, आरिफ, सत्यम यादव, रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे। बदलापुर में पांच सूत्री मांग को लेकर मंगलवार को भाकियू ने पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को सौंपा। नेतृत्व लालचंद यादव व संचालन मनोज कुमार यादव ने किया। मौके पर सीताराम उपाध्याय, रामजनक गौतम, विश्राम, अमरनाथ यादव, शेषनारायण यादव, लालबहादुर, रायसाहब, तीर्थराज यादव आदि मौजूद रहे। उधर, सपा कार्यकर्ताओं ने भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरकार से मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार लगातार पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ाकर आम जनता को भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। इस अवसर पर संदीप यादव, डब्बू यादव, प्रदीप गुप्त, अशोक यादव, विवेक यादव, अखिलेश यादव, राहुल, हीरालाल आदि उपस्थित रहे।