{"_id":"6800f3a8b3f6c0488f00b42d","slug":"anger-erupted-at-the-ticket-counter-tc-accused-of-taking-more-money-while-being-drunk-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: टिकट काउंटर पर भड़का आक्रोश, टीसी पर नशे मे होकर ज्यादा पैसा लेने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: टिकट काउंटर पर भड़का आक्रोश, टीसी पर नशे मे होकर ज्यादा पैसा लेने का लगाया आरोप
Thu, 17 Apr 2025 05:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 17 Apr 2025 05:57 PM IST
सार
स्टेशन पर रेलयात्रा करने आए नागरिक टिकट ले रहे थे कि अचानक हंगामा होने लगा। जनता ने आरोप लगाया कि टिकट बाबू नशे में धूत होकर ज्यादा पैसे लेने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
टिकट काउंटर पर हंगामा करते रेल यात्री
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट लेने आये यात्रियों ने टिकट बाबू पर नशे मे धूत होकर ज्यादा पैसा लेने और गाली गलौज करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रुट स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दोपहर डेढ़ बजे काशी एक्सप्रेस पकड़ने आये। यात्रियों ने जनरल टिकट काउंटर पर हंगामा किया।
विज्ञापन
यात्रियों का आरोप था की टिकट बाबू नशे मे धूत होकर लोगो से गाली गलौज करके प्रति टिकट पर तीस रुपये अतिरिक्त ले रहा है। यात्रियों के हंगामा करने पर मौके पर पहुचे दुसरे टिकट बाबू ने नशे मे धूत टिकट बाबू को तत्काल वहा से हटा कर खुद टिकट देना शुरू कर दिया तब यात्री माने।
विज्ञापन
सुरत जा रहे रवि चंद का कहना है की टिकट बाबू 30 अतिरिक्त ले रहा है इसी तरह मुम्बई जा रहे सूरज का कहना है की टिकट बाबू नशे मे धूत होकर पैसा भी ज्यादा ले रहा है तथा गाली गलौज भी कर रहा था।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह का कहना है टिकट बाबू को हटाकर दूसरे टिकट बाबू को लगा दिया गया है। टिकट बाबू का कहना है की उसकी तबियत ठीक नहीं है किसी यात्री ने लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन