फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angel came as Indian soldiers

देवदूत बनकर उतरे भारतीय जवान

Wed, 29 Apr 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Wed, 29 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Angel came as Indian soldiers
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में भारतीय राहत एजेंसियों के जवान देवदूत बनकर उतरे। भूकंप की विभीषिका के सामने जहां नेपाल सरकार के खुद के राहत कार्य नाकाफी साबित होने लगे, वहीं भारत की एनडीआरएफ और अन्य
विज्ञापन


 आपदा राहत एजेंसियों ने कमाल की सक्रियता दिखाई। भारतीय जवान असली हीरो हैं, यह कहते हुए महाराजगंज ब्लाक के कोल्हुआ गांव के प्रधानपति महेंद्र के चेहरे पर देश के जवानों को लेकर जहां नाज का भाव है, वहीं आंखों में
विज्ञापन


विनाशकारी भूकंप की दहशत भी साफ झलक रही थी। नेपाल में रहकर मूर्ति का कारोबार करने वाले महेंद्र बुधवार को घर पहुंचकर नेपाल त्रासदी के भयावह मंजर की तस्वीर दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र सुबह छह बजे घर पहुंचे तो घर वाले लिपट कर रोने लगे। पत्नी और बच्चे फफक पड़े। भाई खुश नजर आए। महेंद्र ने कहा कि मेरी आंखों के सामने कई विशाल भवन देखते-देखते जमींदोज हो गए और सैकड़ों जिंदगियां क्षण भर में

मलबे में तब्दील हो गईं। बताते हैं कि शनिवार की उस मनहूस घड़ी को याद कर रूह कांप उठती है। उस समय में बोटेबहाल के दीप स्कूल पार्क में मैं मूर्तियां बेच रहा था। मेरी आंखों के सामने किंगडॉल चौक की बड़ी-बड़ी इमारतें पत्ते

 की तरह धराशायी हो रहीं थीं। चारों ओर चीख-पुकार मची थी, लेकिन उस वक्त सिवाय जान बचाने के लिए और कुछ नहीं सूझ रहा था।

 भागते समय एहसास हो रहा था कि पैरों तले जमीन साथ छोड़ रही है। अब तक सौ से ज्यादा भूकंप के झटकों ने नेपाल वासियों को खौफजदा कर दिया है। ऐसे में भारतीय आपदा राहत एजेंसियां और पुलिस के जवान देवदूत की तरह

 आए। हेलीकाप्टर और हवाई जहाज से भोजन सामग्री पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। हालांकि अमेरिका, चीन और टर्की की एजेंसियां भी राहत कार्य में जुटी हैं, लेकिन भारतीय जवानों का जवाब नहीं। भूकंप पीड़ितों


 की हर तरह से वे मदद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश से बस से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। पुलिस भी राहत कार्य में जुटी रही। बुधवार को घर वापसी पर घर वालों के साथ-साथ गांव वाले भी कुशल क्षेम पूछने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed