{"_id":"585593e84f1c1bb95164a8df","slug":"and-two-students-from-being-hit-by-truck-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से छात्रा समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से छात्रा समेत दो की मौत
jaunpur
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
हादसे में आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानागद्दी-जलालपुर मार्ग पर केराकत कोतवाली के महुआरी गांव के पास शनिवार को सुबह कोहरे के चलते ट्रक की चपेट में आने से छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। छात्रा के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी कल्पना (21) सुबह साइकिल से कोचिंग जा रही थी। महुआरी गांव के पास वह पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने रफ्तार तेज कर दी और थोड़ा आगे जाकर बाइक सवार चित्रसेन सिंह (44) निवासी बासबीरी को भी चपेट में ले लिया।
चित्रसेन सिंह, भाई उदयभान सिंह को जलालपुर स्टेशन पर वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कल्पना के चाचा रामलोचन की तहरीर पर पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया।