फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ancient students are proud to be honored in school

विद्यालय में सम्मान पाकर गदगद हुए पुरातन छात्र

Sat, 02 Jan 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ancient students are proud to be honored in school
केराकत क्षेत्र के सेनापुर प्राथमिक विद्यालय पर सम्मानित पुरातन छात्र छात्र। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नए साल के पहले ही दिन शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करने वाले पुरातन छात्रों को अपने स्कूल में सम्मानित किया गया तो वे अतीत की यादों में खो गए। पढ़ाई के दौरान की स्कूल की यादें भी ताजा हो गईं। उन्होंने आपस में अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

करंजाकला विकास खंड के प्राथमिक विद्यवालय औरही में पुरातन छात्र प्रधान लोलारक पांडेय, गार्ड बाकेलाल, रुपेश श्रीवास्तव, बेचूराम, प्रधानाध्यापिका नीतू, लक्ष्मीकांत सिंह, संगीता देवी को सम्मानित किया गया। सुजानगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुजानगंज में पूर्व कमिश्नर राम सूरत द्विवेदी को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल से छात्रों में नई ऊर्जा का संचार होगा। प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर कुरनी में डॉ राकेश मिश्र मंगला, सुरेंद्र विक्रम सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा को प्रधानाध्यापक डॉ दिवाकर यादव और प्रबंध समिति के अध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने सम्मानित किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान काशीनाथ यादव ने किया। साड़ी खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में चित्रकूट स्थित जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि में सूचना जनसंपर्क अधिकारी एसपी मिश्र को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरपी मिश्रा, आनंद प्रकाश मिश्रा, अनिल कुमार, मुकुंद सिंह, दिवाकर तिवारी, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे। केराकत क्षेत्र के सेनापुर प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान रमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पुरातन छात्र अध्यापक अमरनाथ, आशुतोष सिंह, जयप्रकाश, योगेंद्र कुमार, पोस्टमास्टर अखिलेश सिंह को सम्मानित किया गया। डोभी इलाके के प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर एवं थून्हीं में ठाकुर प्रसाद पांडेय ,चंद्र भूषण पांडेय, प्रधान शिवबालक यादव, विनय सिंह, लालजी बरनवाल, राम प्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, घनश्याम सिंह को सम्मानित किया गया। खुटहन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीरमपुर में इसी स्कूल से पढ़ाई कर पीसीएस अफसर बने गाँव निवासी शैलेंद्र कुमार मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्रों से अपने अनुभव सा झा किए। धर्मेंद्र मिश्र ऐडवोकेट, सुरेश यादव, राम आसरे तिवारी, भानुप्रताप तिवारी, राम प्रताप शाक्य, रजनीश सिंह, देवी प्रसाद मिश्र, विनोद मौजूद थे। सुरेरी इलाके के कम्पोजिट विद्यालय भानपुर में प्रधानाध्यापक रामसूरत मौर्य ने पूर्व प्रधान डॉ राजेंद्र प्रसाद मिश्र, बृजेश मिश्र एडवोकेट, पत्रकार जगदंबा प्रसाद सिंह, सहायक अध्यापक शंकर वर्मा व रमेश यादव को सम्मानित किया गया। बासूपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थित प्रधानाध्यापक चंद्रसेन सिंह ने पुरातन छात्रों को सम्मानित किया। जलालपुर के प्राथमिक विद्यालय सुगुर्दीपुर में डॉ अखिलेश सिंह, हरेंद्र सिंह, पंकज पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में लगवाएंगे झूला
सिंगरामऊ। क्षेत्र के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ में प्रधानाध्यापक अनवर अब्बास खान ने पुरातन छात्र अमित मिश्र को सम्मानित किया। अमित इस वक्त सुप्रीम कोर्ट में विधि अधीक्षक है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने परिसर में बच्चों के लिए झूला लगवाने और विद्यालय के विकास में सदैव योगदान देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed