फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anarchists broke the idol, the people of the village sitting on dharna

अराजकतत्वों ने तोड़ी मूर्ति, धरने पर बैठे गांव के लोग

Thu, 28 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anarchists broke the idol, the people of the village sitting on dharna
थाना क्षेत्र के सुरैला गांव में अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात हनुमानजी की मूर्ति तोड़कर फेंक दिया। बुधवार की सुबह जानकारी होते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। वे मौके पर ही धरने पर बैठ गए। मौके पर ही टेंट लगाकर बैठकर पूजन शुरू कर दिए। इसकी जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी केराकत केके मिश्रा पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

करीब 50 वर्ष पहले ग्रामीणों ने हनुमानजी की मूर्ति स्थापित कराई थी। जहां गांव के लोग पूजा-पाठ करते हैं। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण मंदिर की तरफ गए तो वहां पर मूर्ति नहीं थी। इसी बीच ग्रामीणों को सूचना मिली कि मूर्ति बारी सकरा मार्ग पर तोड़कर फेंकी दी गई है। यह बात गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में गांव वाले पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने टेंट लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। गांव के कमला सिंह, सरोज सिंह, मुन्ना तिवारी, विक्की सिंह, पंकज सिंह, सौरव तिवारी, रामबली तिवारी, संजय मिश्र, भीमा सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मूर्ति तोड़ने वालों की गिरफ्तारी नहीं हो जाएगी तब तक हम लोग यहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए धरने पर बैठे रहेंगे। दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम केराकत केके मिश्र, थानाध्यक्ष संतोष पाठक मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किए, काफी समझाने-बुझाने पर शांत हुए। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम ने बताया कि तीन नवंबर को पुन: मूर्ति स्थापित करा दी जाएगी। इस संबंध में उनकी गांव के लोगों से वार्ता हो चुकी है। दूसरी ओर थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed