फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An FIR has also been registered in the district against Shubham, the kingpin of the cough syrup smuggling gang, and his father Bhola.

Jaunpur News: कफ सिरफ तस्कर गिरोह के सरगना शुभम और उसके पिता भोला पर जिले में भी दर्ज है प्राथमिकी

Mon, 01 Dec 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
An FIR has also been registered in the district against Shubham, the kingpin of the cough syrup smuggling gang, and his father Bhola.
जौनपुर। सोनभद्र जिले की एसआईटी ने पश्चिम बंगाल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भोला प्रसाद को पकड़ा है, जो कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में गिरफ्तार हुए मुख्य सरगना शुभम जायसवाल का पिता है। पिता-बेटे पर शहर कोतवाली में भी प्राथमिकी दर्ज है। जनपद की एसआईटी भी भोला को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

जनपद के 12 फर्म संचालकों के खिलाफ एक साथ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इन फर्म संचालकों के अलावा कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी के मामले में मुख्य सरगना और वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोप था कि शुभम ने पिता भोला के नाम पर रांची के पते पर शैली ट्रेडर्स नामक फर्म का पंजीयन करा रखा था। इसके माध्यम से उसने जौनपुर के 12 फर्मों को फर्जी बिलिंग की थी। जिसे रविवार को सोनभद्र एसआईटी ने एयरपोर्ट से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह विदेश भागने की फिराक में था। एसआईटी उसे सोनभद्र ले आने की तैयारी में है। जौनपुर एसआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि भोला प्रसाद सिंह को कोर्ट से वारंट बी जारी कराकर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद पूछताछ कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed