फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An attempt to loot the gas agency warehouse, miscreants firing.

गैस एजेंसी के गोदाम पर लूट की कोशिश, बदमाशों ने की फायरिंग.

Sun, 20 Sep 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
An attempt to loot the gas agency warehouse, miscreants firing.
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में रविवार को गैस एजेंसी के गोदाम पर बदमाशों ने लूट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को लक्ष्य करके गोली चलाई। छर्रे लगने से सेल्समैन जख्मी हुआ है। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोगों के पहुंचने पर बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर एएसपी सिटी, सीओ केराकत ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने गैस एजेंसी के गोदाम व आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों का फुटेज खंगालते हुए छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

धर्मापुर बाजार स्थित शिव हरि भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर रविवार की दोपहर सेल्समैन सत्यदेव मौर्य बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे। तीनों ने अपना मुंह बांध रखा था। पहले तो खुद को ग्राहक बताकर सिलेंडर के रेट के बारे में पूछताछ की। फिर अचानक एक बदमाश ने असलहा निकालकर सेल्समैन पर तान दिया। बदमाश गल्ले में मौजूद रुपये छीनने लगा। सेल्समैन विरोध करते हुए उनसे भिड़ गया। इस दौरान बदमाशें ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने तीन गोली चलाई, संयोग से गोली सत्यदेव को छूकर निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तब तक बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। छर्रे लगने से जख्मी सत्यदेव ने वारदात की सूचना पुलिस और गैस एजेंसी मालिक आजमगढ़ निवासी अजीत पाल को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर सीओ केराकत रणविजय सिंह ने छानबीन की। उन्होंने बताया कि सेल्समैन का उपचार नजदीकी अस्पताल में कराया गया है। उसे गोली नहीं लगी है। सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। देर शाम एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed