फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Amit Shah, Akhilesh, Bhupesh Singh Baghel and Shivpal will hold a meeting today

आज सभा करेंगे अमित शाह, अखिलेश, भूपेश सिंह बघेल और शिवपाल

Wed, 02 Mar 2022 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah, Akhilesh, Bhupesh Singh Baghel and Shivpal will hold a meeting today
जौनपुर। विधानसभा सीटों पर मंगलवार को कई बड़ी सभाएं होंगी। ये चुनावी पूरे दिन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चलेंगी। बड़ी चुनावी सभाओं की बात करें तो गृहमंत्री अमित शाह के अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन सभाएं करेंगे। इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव, वीआईपी पार्टी के मुकेश साहनी समेत कई बड़े चेहने अपनी जगह-जगह सभाएं करेंगे।
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह की सभा थानागद्दी स्थित कृषक इंटर कालेज के मैदान में दोपहर डेढ़ बजे से होगी। उधर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहली जनसभा गजराज सिंह इंटर कॉलेज जमुनिया में दिन में 12:30 बजे से होगी। इसके बाद उनकी दूसरी सभा बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर चकिया में दोपहर डेढ़ बजे से होगी। उनकी तीसरी जनसभा दोपहर 2:20 से एमकेडी पब्लिक स्कूल सराय राय चंदा सुजानगंज रोड मुंगरा बादशाहपुर में होगी। जबकि चौथी जनसभा ननकू राम महाविद्यालय रामगढ़ बरावा में होगी। दूसरी ओर पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की चुनावी सभा मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रीढ़ी में होगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तीन सभाएं होंगी। जिसमें पहली सभा गभिरन, दूसरी इटौरी और तीसरी सभा कोतवाली चौराहे पर होगी। पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह नगर में जनसंपर्क करेंगे। यह जन संपर्क पॉलीटेक्निक चौराहा से प्रारम्भ होकर रूहट्टा होते हुए कोतवाली चौराहा पर समाप्त होगी। जहां वे नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इन नेताओं के अलावा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद निर्माणाधीन मंडी के सामने हरिपुर मोड़ नेवादा में सभा करेंगे। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल बदलापुर में सभा करेंगे। वहीं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रमोद तिवारी बजरंग इंटर कालेज घनश्यामपुर और मुंगराबादशाहपुर में सभा करेंगे। इनके अलावा वीआईपी पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी खेल मैदान रामगढ़ चंदवक में दोपहर एक से पांच बजे के बीच में चुनावी सभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed