{"_id":"61b4fa21048676419a31e814","slug":"along-with-the-daughter-of-the-deceased-the-girl-students-demonstrated-at-the-dm-office-and-sp-residence-jaunpur-news-vns627405197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका की पुत्री के साथ छात्राओं ने डीएम दफ्तर व एसपी आवास पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतका की पुत्री के साथ छात्राओं ने डीएम दफ्तर व एसपी आवास पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जौनपुर प्रदर्शन
साथ में पढ़ने वाली सहेली को न्याय दिलाने के लिए टीडी कालेज की छात्राओं ने शनिवार को एसपी आवास पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर घटना का खुलासा करने की मांग किया। छात्राओं का तेवर देख कई थाने की पुलिस मौके पर बुलाई गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा ने छात्राओं संग दुर्व्यवहार कर अपशब्द बोले। इस बात का वीडियो जारी होने पर घटनाक्रम की पूरे दिन चर्चा होती रही। इसमें छात्राओं के हिम्मत और पुलिस की हरकत पर लोग चर्चा किए।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपट्टी गांव निवासी मंजू पटेल नामक महिला की लाश शुक्रवार को अर्र्द्धनग्न हाल में जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रांसिंग के पास मिली थी। परिजनों के अनुसार मंजू बृहस्पतिवार की रात घर से शौच करने के लिए निकली थी। इसके बाद उसकी लाश मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर मामले का खुलासा करने की मांग की थी।
मृत मंजू की पुत्री टीडी कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। साथ पढ़ने वाली सहेलियों को घटना की जानकारी हुई। इस पर सहेलियों ने शुक्रवार को विद्यालय खुलने पर सहेली को न्याय दिलाने के लिए काफी संख्या में एकत्र होकर डीएम कार्यालय पहुंची। वहां से नारेबाजी करते हए वापस एसपी आवास पहुंची। बड़ी संख्या में छात्राओं के पहुंचने से पुलिस वाले सकते में रह गए। तत्काल लाइन बाजार थाने से पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई। वायरल वीडियो के मुताबिक छात्राओें की बातें सुनने की जगह लाइन बाजार थाने के एसओ अखिलेश मिश्रा पहुंचते ही छात्राओं पर फायर हो गए। आरोप है कि एक तरफ महिला पुलिसकर्मी छात्राओं को हटाने लगीं तो दूसरी तरफ थानेदार ने छात्राओं को गाली दी। इस संबंध में एएसपी सिटी डा.संजय कुमार ने कहा कि मामले में एक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं वायरल वीडियो की जांच के लिए सीओ सिटी को भेज दिया गया है