फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegations of recovery in the name of arrears of salary

बकाए वेतन के नाम पर वसूली किए जाने का आरोप

Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Allegations of recovery in the name of arrears of salary
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने एक खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों से धन उगाही से संबंधित ऑडियो वायरल होने की जानकारी दी। कहा कि इससे बेसिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। प्रतिनिधिमंडल को आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाते की मांग की। साथ ही आरोपों की जांच उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी से कराने की मांग भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल का आरोप था कि खंड शिक्षा अधिकारी की संलिप्तता के कारण शिक्षकों से वेतन बिल का कार्य लिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि बकाए वेतन दिलाने के नाम पर वेतन बिल बना रहे कुछ शिक्षकों द्वारा भी अवैध वसूली की जा रही है, जबकि हर विकास खंड में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं लेखाकार नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed