फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegations of illegal extortion from airport employees, MP Priya Saroj writes to the Central Government

Jaunpur News: एयरपोर्ट कर्मचारियों से अवैध वसूली का आरोप, सांसद प्रिया सरोज ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Sun, 24 May 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal extortion from airport employees, MP Priya Saroj writes to the Central Government
केराकत। मछलीशहर सपा सांसद प्रिया सरोज ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्यरत ठेका कर्मचारियों के उत्पीड़न और अवैध वसूली के मामले को गंभीरता से उठाया है। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापुरम नायडू को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सांसद ने बताया कि एयरपोर्ट पर कार्य करने वाले कई कर्मचारियों ने उनसे संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारियों का कहना है कि ठेका व्यवस्था संभाल रही एक निजी कंपनी से जुड़े कुछ लोग नौकरी सुरक्षित रखने के बदले कर्मचारियों से मोटी रकम मांग रहे हैं। आरोप है कि प्रत्येक कर्मचारी से लगभग 35 हजार रुपये लिए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार पैसे नहीं देने वालों को नौकरी से हटाने, मानसिक दबाव बनाने और अन्य तरीकों से परेशान करने की धमकी दी जा रही है। सांसद ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि कर्मचारियों द्वारा कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य प्रमाण भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनसे मामले की गंभीरता स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा कि नया ठेका लागू होने के बाद कर्मचारियों में असुरक्षा और भय का माहौल बढ़ा है। एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में इस तरह की शिकायतें सामने आना बेहद चिंताजनक है। सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। शिकायत करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed