{"_id":"5f70d9808ebc3e9bfd3f798d","slug":"all-giants-are-gearing-up-to-win-malhani-jaunpur-news-vns549731557","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्हनी जीतने को कमर कस मैदान में उतरे सभी दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्हनी जीतने को कमर कस मैदान में उतरे सभी दिग्गज
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री के शंखनाद के बाद मल्हनी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी दल के नेताओं ने गांवों की राह पकड़ ली है। रविवार को किसी ने साइकिल रैली निकालकर गांवों का भ्रमण किया तो किसी ने बूथ कमेटियों से मिलकर उनमें नया जोश भरा।
सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री रहे पारसनाथ यादव के निधन से रिक्त हुई मल्हनी सीट पर उपचुनाव का एलान कभी भी हो सकता है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने शनिवार को भजपा कार्यकर्ताओं से से संवाद में चुनावी तैयारियों में जुटने को कहा था। हालांकि भाजपा ने कोई प्रत्याशी तय नहीं किया है। रविवार को बदलापुर विधायक रमेश चंद मिश्र और जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद ने नौपेड़वा मंडल के गांवों में जाकर लोगों मुलाकात की।
सपा की ओर से पूर्व मंत्री पारसनाथ के पुत्र लकी यादव की दावेदारी तय मानी जा रही है। उनकी ओर से चुनाव प्रचार भी अब तेज कर दिया गया है। सपा नेता ऋषि यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने मल्हनी क्षेत्र के गांवों में साइकिल रैली निकालकर लोगों तक सपा का संदेश पहुंचाया। इस सीट पर भाजपा की ओर से गठबंधन प्रत्याशी उतारने की संभावनाएं लगभग खत्म होने के बाद निषाद पार्टी ने भी चुनावी अभियान को गति दी है। पार्टी के दावेदार के तौर पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने गांव बनसफा से इसका आगाज किया। हर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा। कमेटियों को सक्रिय करते हुए चुनाव की तैयारी में कमर कसकर लगने की अपील की। बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाई है। प्रमुख नेताओं की राजनीतिक सक्रियता बढ़ने के साथ ही मल्हनी में चुनावी माहौल गर्माने लगा है। रोचक मुकाबले के आसार से लोग यहां के चुनाव परिणाम पर अभी से निगाह जमा लिए हैं।