फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Aliganj-Pyarepur bridge will be inaugurated soon, traffic will start from July

Jaunpur News: अलीगंज-प्यारेपुर पुल की सौगात जल्द, जुलाई से शुरू हो जाएगा आवागमन

Fri, 02 May 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Aliganj-Pyarepur bridge will be inaugurated soon, traffic will start from July
शहर में जाम की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों को जल्द राहत मिलेगी। कलीचाबाद के अलीगंज से प्यारेपुर के लिए निर्माणाधीन पुल जून तक पूरा हो जाएगा। शहरवासियों को जुलाई में इसकी सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

लखनऊ से शाहगंज व आजमगढ़ जाने के लिए अधिकतर बड़े वाहन व चार पहिया वाहनों को शहर में प्रवेश कर वाजिदपुर तिराहे से होकर जाना पड़ता है। इससे वाहनों को एक-दो घंटे तक जाम से जूझना पड़ता है। इससे निजात के लिए प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव भेजकर प्यारेपुर से अलीगंज के बीच गोमती नदी पर पुल स्वीकृत कराया गया था। नवंबर 2021 से बन रहे पुल की लंबाई 211.88 मीटर है। इसकी कुल लागत करीब 29.93 करोड़ रुपये है। इसमें पहुंच मार्ग और अतिरिक्त मार्ग का निर्माण भी शामिल है। अभी बीस फीसदी काम बाकी है। पुल का निर्माण जून 2025 तक पूरा किया जाना है। श्रमिकों की संख्या भी बढ़ाई गई है ताकि काम पूरा हो सके। पुल निर्माण के दौरान स्थानीय गांवों की जल निकासी व्यवस्था का भी ध्यान रखा जा रहा है। पुल बन जाने से लोगों का समय भी बचेगा और शहरवासियों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

.................................

दो दिन पहले डीएम ने किया निरीक्षण :-
डीएम ने दो दिन पहले ही पुल का निरीक्षण किया था। तय समय पर काम पूरा कराने का निर्देश दिया था। ताकि पुल चालू हो जाए और लोगों को आवागमन में सहूूलियत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


..........................................
वर्जन ...

सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। अब काम में देरी नहीं आएगी। इसमें पुल के बीच का हिस्सा तो संपर्क मार्ग का ही काम बाकी है। बचा काम जून तक पूरा कर लिया जाएगा।- डॉ.दिनेशचंद्र, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed