फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ali-Ali on martyrdom, the echoes of Hi Ali always

Jaunpur News: हजरत अली की शहादत पर अली-अली, हाय अली की गूंजीं सदाएं

Thu, 13 Apr 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ali-Ali on martyrdom, the echoes of Hi Ali always
जौनपुर। शहर के मीरमस्त स्थित मस्जिद शाह अता हुसैन से 20 रमजान बुधवार को हजरत अली की शहादत के मौके पर अलम और ताबूत का कदीम जुलूस बरामद हुआ। अंजुमन जुल्फेकारिया के नेतृत्व में जुलूस उठा, जिसमें बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। हजरत अली को खिराजे अकीदत पेश किया। मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने हजरत अली की जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद जुलूस मस्जिद से बरामद हुआ और बड़ी मस्जिद होता हुआ नवाब युसूफ रोड पहुंचा। जहां पर एक बार फिर मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने तकरीर खिताब किया।
विज्ञापन

जुलूस कोतवाली चौराहा पहुंचा, वहां भी तकरीर हुई। इसके बाद चहारसू चौराहा पहुंचा। जहां ढालगरटोला इमामबाड़ा मद्दु मरहूम में मजलिस को मौलाना कैसर अब्बास आजमी ने खेताब किया। यहां से कदीम तुरबत और अलम का जुलूस अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में निकाला गया। नवाज हसन व अदीब ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़ कर माहौल गमगीन कर दिया। जुलूस कदीम रास्ते से होता हुआ चहारसू पहुंचा, जहां दूसरे जुलूस में शामिल हो गया। यहां पर शिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मोहम्मद हसन नसीम ने तकरीर की। फिर अंजुमन जुल्फकारिया के नेतृत्व में जुलूस शाहीपुल, ओलांदगंज, जोगियापुर, कचहरी होते हुए हुसैनाबाद स्थित शाह पंजे में समाप्त हुआ। संचालन मेंहदी रजा एडवोकेट ने किया। शाह पंजे में मगबरबैन की नमाज मौलाना महफूजुल हसन खां ने अदा कराया। रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया। मुतवल्ली तहसीन शाहिद व मुन्ना अकेला ने इफ्तार की व्यवस्था की। कार्यक्रम में अकबर हुसैन उर्फ शमशीर, शहंशाह हुसैन रिजवी, मुस्तफा शम्सी, फैज, मोहम्मद अब्बास आरिफ, मो. शाहिद गुड्डू, जहीर हसन, माजिद हसन, शाहिद मेहदी, नेहाल हैदर, मेहदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed