फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AK-47 killed three people in film style in jaunpur Munna Bajrangi's name was revealed

26 साल पहले एके-47 से फिल्मी स्टाइल में हुई थी तीन लोगों की हत्या, दरोगा ने जमीन पर लेटकर बचाई जान... सामने आया था मुन्ना बजरंगी का नाम

Tue, 25 Jan 2022 12:07 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 Jan 2022 12:07 AM IST
सार

मामले में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी, गजराज सिंह, आलम समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान गजराज सिंह की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
AK-47 killed three people in film style in jaunpur Munna Bajrangi's name was revealed
26 साल पहले जौनपुर में एके-47 का इस्तेमाल हुआ था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में आज से ठीक 26 साल पहले एके-47 की गोलियां तड़तड़ाई थीं। रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर में सरेआम तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की गई थी। पहली बार वारदात में जौनपुर में एके-47 का इस्तेमाल हुआ था। इस घटना के समय मौजूद दरोगा ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई थी।

विज्ञापन


24 जनवरी 1996 को शाम में जमालापुर में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैलाश दुबे और समाजसेवी बांके तिवारी बैठे हुए थे। फिल्मी स्टाइल में मारुति वैन में सवार होकर 6 बदमाश वहां पहुंचे थे। सभी बदमाश अत्याधुनिक हथियार एके-47 से लैस थे।
विज्ञापन


मारुति वैन से उतरते ही बदमाशों ने निशाना साध कर फायरिंग शुरू दी। इस दौरान 40 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं। मौके पर ही गोली लगने से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश दुबे और समाजसेवी बांके तिवारी ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन थानाध्यक्ष लोहा सिंह जमीन पर लेट गए थे। घटनास्थल से कुछ दूर खड़े होकर दरोगा लोहा सिंह किसी से बात कर रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर दारोगा सकते में गए। जमीन पर लेटकर किसी तरह दारोगा ने अपनी जान बचाई थी। 

घटना को अंजाम देने के बाद माफिया मुन्ना अपने साथियों के साथ भागने लगा। अपराधी वाराणसी मार्ग पर बाबतपुर रोडई की तरफ भाग रहे थे। इस दौरान वहां का बैरियर बंद किया जा रहा था। अपने आप को फंसता देख बदमाशों ने बैरियर पर भी गोलियां चलाई।

इसके बाद वे बैरियर की रस्सी काटकर भाग गए। मामले में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी, गजराज सिंह, आलम समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान गजराज सिंह की मौत हो गई थी। वहीं साक्ष्य के अभाव में पुलिस ने मुन्ना बजरंगी को इस मामले से बरी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed