{"_id":"654bcfda6358c7e95f0f8bbf","slug":"ajay-and-aanchal-won-in-400-meter-race-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-7968-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 400 मीटर दौड़ में अजय और आंचल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 400 मीटर दौड़ में अजय और आंचल ने मारी बाजी
विज्ञापन
जौनपुर। करंजाकला और धर्मापुर ब्लाक के परिषदीय विद्यालय में बुधवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दौड़, खो-खो, कबड्डी आदि का आयोजन किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
खुटहन: रसूलपुर इंटर कालेज में बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में अजय और बालिका में आंचल ने सबको पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया। 25 फिट गोला फेंक कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईंपुर का छात्र नितेश प्रथम रहा। लंबीकूद में पटैला के छात्र अजय पहले पर, कबड्डी में खुटहन की बालक व बालिका की टीमें अव्वल रहीं। खो-खो में तिसौली और खुटहन की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने फीता काटकर किया। परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कर नौनिहालों को भोजन से लेकर जूता मोज़ा, ड्रेस, किताबें मुहैया कराई जा रही हैं। इस मौके पर मेवालाल यादव, सुशील यादव, राजकुमार यादव, आलोक, अरविंद यादव, बीरेंद्र बघेल, सुरेंद्र सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सुभाष उपाध्याय व डाक्टर बीरेंद्र ने किया। आयोजक एबीएसए शशांक सिंह ने शभी का स्वागत किया। धर्मापुर: करंजाकला ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पचेवरा प्रांगण में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत पचेवरा के जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालयों सेखवलिया, प्रेमापुर, प्रेमापुर नटान, कंपोजिट कुकुहां, कंपोजिट धर्मसारी , झांसेपुर, जूनियर हाई स्कूल चौकी धरसंद, तियरी, सलोनिमहिमपुर, कंपोजिट पचेवरा, कुकुहां में कक्षा दो के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर बालक व बालिका दौड़ ,कबड्डी बालक बालिका की प्रतियोगिताएं आयोजन किया गया। न्याय पंचायत समन्वयक अनिल मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन। इस दौरान आलोक त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह, अतुल कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, साहब लाल, तनवीर इकबाल, पंकज यादव, प्रसन्न पाठक, अजय राय, स्वाति सिंह, सबा, रश्मि दुबे, जया श्रीवास्तव, राजबहादुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।