फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Air pollution Jaunpur became the most polluted city in the country Varanasi second position

Air pollution: देश का सबसे प्रदूषित शहर बना जौनपुर, बनारस दूसरे पायदान पर

Wed, 06 Jan 2021 12:17 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Wed, 06 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Air pollution Jaunpur became the most polluted city in the country Varanasi second position
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वायु प्रदूषण में सुधार के 24 घंटे बाद ही बनारस देश का सर्वाधिक दूसरा प्रदूषित शहर बन गया। वहीं जौनपुर देश भर का सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। आईक्यूएयर की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जौनपुर का एक्यूआई 416 और वाराणसी का 337 रहा।

विज्ञापन


मंगलवार की रात 10 आईक्यूएयर ने देश के 10 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची जारी की। इसमें जौनपुर, वाराणसी, मुजफ्फरपुर, पटना और केराकत पहले पांच की सूची में शामिल हैं। 24 घंटे पहले वाराणसी जहां सातवें नंबर पर था वहीं मंगलवार को यह दूसरे पायदान पर पहुंच गया। शहर की आबोहवा की सेहत की बात करें तो नाटी इमली में तो सबसे खराब स्थिति कई दिनों से बनी है। नाटी इमली का एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार को 541 और लंका का एयर क्वालिटी इंडेक्स 464 रहा। वहीं अर्दली बाजार का एयर क्वालिटी इंडेक्स तीन सौ पहुंच गया था। एक जनवरी से ही बनारस की वायु गुणवता लगातार बिगड़ती जा रही है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों पर गौर करें तो अर्दली बाजार स्टेशन का एयर क्वालिटी इंडेक्स 332 था। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 400, न्यूनतम मात्रा 313, ओजोन की अधिकतम मात्रा 105 और नाइट्रोजन आक्साइड की अधिकतम मात्रा 132 रही। शहर भर में चल रहे खोदाई के काम में मानकों की अनदेखी हवा की सेहत का बिगाड़ रही है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स

  • नाटी इमलीः 541 
  • लंकाः 464  
  • अर्दली बाजार: 300  

पांच प्रदूषित शहर 

  1. जौनपुर
  2.  वाराणसी
  3. मुजफ्फरपुर
  4. पटना
  5. केराकत 

24 घंटे पहले जौनपुर चौथे और वाराणसी सातवें स्थान पर था

इससे 24 घंटे पहले सोमवार के वायु प्रदूषण की बात करें तो  जौनपुर चौथे नंबर पर था। आईक्यू एयर की ओर से सोमवार की रात जारी रिपोर्ट में वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार वाराणसी सातवें नंबर पर था। जौनपुर का एक्यूआई 314 और वाराणसी का एक्यूआई 262 था। शहर में चल रही खोदाई और लगने वाले जाम ने बनारस की हवा को पिछले तीन महीनों से खराब कर रहा है। वायु प्रदूषण के मामले में एक जनवरी को बनारस चौथे नंबर पर, दो जनवरी को दूसरे और तीन जनवरी को चौथे नंबर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed