फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Air Force jawan died by heart attack dead body reached home in jaunpur

जौनपुर: वायु सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन, घर पहुंचा शव, पिलकिछा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 01 Dec 2021 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Dec 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Air Force jawan died by heart attack dead body reached home in jaunpur
घर पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के वायु सेना के जवान का दिल्ली के सैनिक अस्पताल में सोमवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। बुधवार सुबह पार्थिव शरीर जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक को पिलकिछा घाट पर स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में वायुसेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीरपट्टी गांव निवासी रणविजय सिंह(27) पुत्र स्वर्गीय विनोद सिंह का वर्ष 2010 में वायु सेना में चयन हुआ था। वर्तमान समय में उनकी तैनाती दिल्ली में कारपोरल पद पर थी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सोमवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। निधन की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम वायुसेना के सार्जेंट कुलदीप यादव के नेतृत्व में विमान से उनका शव बमरौली एयरपोर्ट इलाहाबाद पहुंचा। उसके बाद सुबह में पार्थिव शरीर एंबुलेंस से पैतृक गांव सारी जहांगीरपट्टी पहुंचा। जहां पार्थिव शरीर पर सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर परिवार और अन्य लोगों को अंतिम दर्शन के लिए रखा। जिसके बाद पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए पिलकिछा घाट के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed