फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Agricultural Welfare Center to be built in Pattidayal village with an expenditure of Rs 1.21 crore

Jaunpur News: पट्टीदयाल गांव में 1.21 करोड़ से बनेगा कृषि कल्याण केंद्र

Fri, 27 Mar 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Agricultural Welfare Center to be built in Pattidayal village with an expenditure of Rs 1.21 crore
बदलापुर। क्षेत्र के पट्टीदयाल गांव में एक करोड़ 21 लाख की लागत से कृषि कल्याण केंद्र का निर्माण होगा, जिसके लिए विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बुधवार की शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के किसानों द्वारा कृषि कल्याण केंद्र की मांग की जा रही थी। काफी प्रयास के बाद शासन द्वारा स्वीकृति मिली। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के बन जाने से किसानों को खाद, उर्वरक, बीज और कृषि रक्षा रसायन जैसी जरूरी सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगी। आधुनिक उपकरणों से युक्त प्रशिक्षण कक्ष तैयार किए जाएंगे जहां प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होगी। किसान देश भर में स्थापित विभिन्न प्रशिक्षण एवं शोध संस्थानों से सीधे जुड़कर उन्नत खेती की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और आधुनिक तकनीक से जोड़ना है ताकि उत्पादन बढ़ाने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजीव शुक्ला, लवकुश सिंह, राकेश तिवारी, एचपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed