फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After three years of love affair, girlfriend said first earn 1.5 lakh, then make me your bride

Jaunpur News: तीन साल तक प्रेम संबंध के बाद प्रेमिका बोली पहले डेढ़ लाख कमाओ, फिर मुझे दुल्हन बनाओ

Sat, 19 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
After three years of love affair, girlfriend said first earn 1.5 lakh, then make me your bride
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चितरसारी में रविवार को प्रेमिका के घर प्रेमी के शव मिलने के पीछे कई चर्चाएं हैं। किशन मौर्या का वाट्सएप चैट वायरल हो रहा है। चैट से पता चला कि प्रेमी की कम कमाई से प्रेमिका ने मुंह फेर लिया था। साथ ही प्रेमिका का दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग भी विवाद बना था। युवक-युवती की मुलाकात नवंबर-दिसंबर 2019 में हुई थी। 13 मार्च 2021 को इन्होंने आपस में प्यार का इजहार किया था।
विज्ञापन

इस दौरान प्रेमिका के घर जाना होता था। बर्थ-डे पर शुभकामनाए देता था। रास्ते में आते-जाते मुलाकात होती थी। प्रेमिका ने वर्ष 2022 में अभ्युदय कोचिंग में पढ़ाई शुरू की। प्रेमिका के कहने पर किशन ने भी कोचिंग पकड़ ली। वहां उनकी मुलकात एक अन्य युवक-युवती से हुई। वहां प्रेमी को छोड़कर इन तीनों ने मिलाकर छात्रों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी खोली थी। इस दौरान प्रेमिका उसके 5 हजार की सैलरी में ही खुश रहती थी। किशन कहता था कि तुम मैनेज नहीं कर पाओगी। युवती कहती हम कोचिंग पढ़ाकर अपना जीवन यापन कर लेंगे। कुछ दिन बाद अचानक कहने लगी कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी। वजह कि वह लाइब्रेरी से 35 से 40 हजार रुपये कमा लेती है। ऐसे में प्रेमी के साथ रहने के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये महीना चाहिए। उसने आगे साथ रहने से मना कर दिया। बहुत समझाने के बाद भी वह नहीं मानी।
विज्ञापन

2024 मार्च में दोनों में खूब झगड़ा व बहस हुई। प्रेमिका ने किशन को इग्नोर करना शुरू कर दिया। अप्रैल 2024 में प्रेमिका पढ़ने के लिए प्रयागराज में अपनी दीदी के पास गई। वह बीते 31 मार्च को घर आई थी। अप्रैल को दोनों में बहस हो गई। उसने कहा कि वह किसी और को पसंद करने लगी है। इस दौरान जबरदस्ती बात करता था तो वह थोड़ा बहुत रिप्लाई करती थी। 14 अप्रैल को घर वापस फिर आई तब उसे लगा कि वह उसको इग्नोर करने लगी। 15 अप्रैल को रात में चैटिंग कर रही था। बुधवार की रात दोनों की आपस में बात हो रही थी। गुस्से में लड़की ने फोन काट दिया। इससे वह चिंतित हो गया था। शुक्रवार की सुबह का उसका शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed