फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the rain, there is a lot of dirt in the vegetable market, business is affected

बारिश के बाद सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार, कारोबार प्रभावित.....

Wed, 19 May 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
After the rain, there is a lot of dirt in the vegetable market, business is affected
धर्मापुर। चौकियां स्थित नवीन सब्जी व फल मंडी में हल्की बारिश के बाद गंदगी का ढेर लग गया है। कीचड़ व फिसलन से व्यापारी-ग्राहकों को दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी में लगे कूड़े के ढेर में पानी एकत्र होने से दुर्गंध निकल रही है। यहां प्रतिदिन भोर से ही व्यापारी और किसानों की भीड़ लग जाती है। गंदगी और दुर्गंध के कारण उन्हें खरीद-बिक्री में परेशानी हो रही है। सब्जी-फल व्यापार संघ के महामंत्री महेंद्र सोनकर ने बताया कि दो दिनों से सफाई करवाने के लिए मंडी सचिव को सूचना दिया गया है। फिर भी अभी तक सफाई नहीं करवाई गई। मंडी में जमा बारिश के पानी से डेंगू व मलेरिया रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। गुलाब गुप्ता, मोहम्मद बाबर, गुड्डू सोनकर, सुरेश सोनकर, मोहम्मद शाहिद आदि व्यापारियों ने मंडी सचिव से जल्द मंडी परिसर की सफाई करवाने की मांग की है। इस संदर्भ में मंडी सचिव अजीत चौधरी ने कहा कि मंडी में व्याप्त गंदगी की जानकारी मिली है। जल्द ही वहां सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed