फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After the marriage was fixed, he demanded dowry and threatened to make obscene photos viral.

Jaunpur News: शादी तय होने के बाद मांगा दहेज, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

Sat, 27 Dec 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
After the marriage was fixed, he demanded dowry and threatened to make obscene photos viral.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानागद्दी। केराकत थाना क्षेत्र में एक युवती का विवाह तय होने के बाद दहेज मांगने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।


पीड़ित ने बताया कि बेटी का विवाह जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुआ था। तिलक व बरक्षा की रस्में हो चुकी थीं। विवाह दो महीने बाद 25 फरवरी को तय थी। लड़की के पिता का आरोप है कि वर पक्ष फोन करके मोटरसाइकिल व अन्य सामान की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर शादी तोड़ने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने फोन पर युवती की कथित अश्लील फोटो होने की बात कहते हुए उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने सौरभ, राजू पांडेय और पत्नी प्रिया पांडेय के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर पर प्राथमिकता दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed