फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After one and a half months there was silence in the open OPD

डेढ़ महीने बाद खुली ओपीडी में पसरा रहा सन्नाटा

Fri, 04 Jun 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
After one and a half months there was silence in the open OPD
कोरोना संक्रमण के कारण बंद की गई सरकारी अस्पतालों की ओपीडी शुक्रवार से आरंभ हो गई। लंबे समय बाद खुली ओपीडी में पहले दिन नाममात्र के मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा। ओपीडी में मरीजों की संख्या सैकड़ा भी पार नहीं कर सकी। डॉक्टर कक्ष में बैठकर मरीजों के आने का इंतजार करते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी-पीएचसी का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

मार्च से शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर ने पंचायत चुनावों के बाद भयावह रुप ले लिया था। बड़ी संख्या में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोरोना से ग्रसित होने के बाद जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवा पर रोक लगा दी गई थी। सिर्फ इमरजेंसी सेवा के मरीजों का ही उपचार हो रहा है। ओपीडी में उपचार के लिए मरीज भटक रहे थे। उनकी परेशानी को देखते हुए सरकार ने ओपीडी सेवा को शुक्रवार से बहाल कर दिया। जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ओपीडी का ताला खोलकर डॉक्टर-कर्मचारी मौजूद हो गए थे। मरीजों की संख्या ही कम रही। पूरे दिन महज 87 मरीज ही ओपीडी में पहुंचे। सामान्य दिनों में यह संख्या एक हजार से अधिक रहती है। मरीजों की कम संख्या के कारण मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के लिए बने ओपीडी कक्ष का ताला खोलने की भी जरुरत नहीं हुई। सीएमएस डॉ. एके शर्मा के मुताबिक पहला दिन होने के कारण मरीजों की संख्या कम रही। तमाम लोगों को अभी इस बारे में जानकारी नहीं रही होगी। शनिवार से संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed