{"_id":"6318e05beea25737057e632e","slug":"aedes-larvae-found-on-the-roof-of-badlapur-police-station-jaunpur-news-vns6730615187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलापुर थाने की छत पर मिले एडीज के लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलापुर थाने की छत पर मिले एडीज के लार्वा
विज्ञापन
बदलापुर। थाने की छत और शौचालय की छत से बुधवार को डेंगू फैलने वाले एडीज मच्छरों के लार्वे पाए गए। इस पर संयुक्त निदेशक मलेरिया डॉ. विकास सिंघल ने नाराजगी जताई। तीसरी बार थाने में इस मच्छर का लार्वा पाया गया है।
संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में एक टीम बांकेलाल निगम के घर पहुंची। उनकी पुत्री सोनल डेंगू संक्रमित है। टीम ने जलभराव वाले स्थानों पर लार्वा की तलाश की लेकिन वहां एक भी लार्वा नहीं पाया गया। टीम ने सीएचसी और अगल-बगल के घरों में भी जांच की। उसके बाद थाना परिसर में पहुंची। वहां खड़े वाहनों में पानी भरा देखकर जांच कराई गई। बैरक तथा शौचालय की छत पर डेंगू के लार्वा की भरमार पाई गई। उन्हें नष्ट करा दिया गया। यह तीसरा अवसर है जब इतनी भारी संख्या में थाना परिसर के अंदर लार्वा पाए गए हैं। टीम का कहना था कि बार-बार आगाह करने के बाद भी पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। कीट वैज्ञानिक सुदेश कुमार, प्रयोगशाला प्राविधिक अमित शुक्ल, जिला मलेरिया अधिकारी डा. बीपी सिंह, अधीक्षक डा. संजय दुबे आदि मौजूद थे।
बदलापुर में मिले डेंगू के आठ नए मरीज
बदलापुर। बुधवार को सीएचसी में 59 बुखार पीड़ितों ने अपनी जांच कराई, जिसमें 8 लोग डेंगू पाजिटिव पाए गए। चिकित्साधीक्षक डा. संजय दूबे ने बताया कि कस्तूरीपुर के आलिम, सरोखनपुर की कविता व निर्मला, रामनगर की सरोजा यादव, बदलापुर के बेदीलाल व आकांक्षा, ठेगहा के अर्पित मिश्र, केवटली की शबनम की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ बुखार पीड़ितों को चिह्नित करने, जांच करने में जुटी है। नगर पंचायत द्वारा भी साफ-सफाई एवं फागिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद कस्बे में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को नगर पंचायत की ओर से कई वार्डो में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई गई।