फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates protested demanding disclosure of murder

हत्या के खुलासे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Advocates protested demanding disclosure of murder
बदलापुर क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव के पास 29 मई की रात गोली मारकर हुई डॉ फौजदार प्रजापति (45) की हत्या का अभी तक खुलासा न होने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील में प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने सुबह एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के न्यायालय में तालाबंदी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया।
विज्ञापन

सीओ चोब सिंह के कार्यालय में एसडीएम अमिताभ यादव, नायब तहसीलदार संतोष सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय की मौजूदगी में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरीलाल पाल, संघ के मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता लालता प्रसाद से वार्ता हुई। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया कि सोमवार तक घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक घटना का खुलासा नही हुआ तो मंगलवार को तहसील के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रामदयाल, प्रदीप सिंह, सेवालाल पाल, मुन्ना लाल यादव, संजय मिश्र, नागेंद्र प्रजापति, पूर्व महामंत्री एनपी सिंह, रमाकांत निगम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed