फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates furious with the order to stop the way

रास्ता बंद करने के आदेश से भड़के अधिवक्ता

Sat, 08 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Advocates furious with the order to stop the way
जौनपुर। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अधिवक्ता संघ भवन के बगल हरईपुर जाने वाले गेट को बंद किए जाने के आदेश से अधिवक्ताओं में असंतोष है। शुक्रवार को जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट बंद होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। समर्थन में कैंटीन व फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहीं।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक व प्रभारी मंत्री अरविंद तिवारी ने जिला जज व डीएम को प्रस्ताव प्रेषित कर गेट बंद न करने की मांग की। उनका कहना है कि पूरब तरफ रहने वाले और मुरलीधर भवन में बैठने वाले अधिवक्ताओं को दीवानी परिसर में न्यायिक कार्य करने के लिए प्रवेश का दूसरा कोई मार्ग नहीं है। 50 वर्ष से भी अधिक समय से उस रास्ते से ही आते-जाते रहे हैं। बता दें कि हाईकोर्ट ने न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश जारी किया है। इस पर अफसरों ने परिसर में प्रवेश के पांच प्रवेश द्वारों को अनधिकृत बताते हुए उन्हें बंद करने का आदेश दिया है। हाल ही में बैगेज स्कैनर वगैरह भी लगाया गया है। अधिवक्ताओं व वादकारियों का प्रवेश द्वार बदल दिया गया है। विरोध करने वालों में अधिवक्ता हंसराज चौधरी, चिंतामणि तिवारी, आलोक यादव, पंकज, रमन यादव, संगम लाल यादव, प्रेम नारायण त्रिपाठी, बलराम यादव, मैन बहादुर, ज्ञानेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed