फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates demonstrated for not having FIR against Lekhpal

लेखपाल के खिलाफ एफआईआर न होने पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 24 Sep 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated for not having FIR against Lekhpal
शाहगंज। रिपोर्ट लगवाने के दौरान लेखपाल और दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद के मामले में लेखपाल पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिवक्ता आंदोलन चला रहे हैं। अपनी इसी मांग के समर्थन में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले एक प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने को लेकर लेखपाल बृजकिशोर व अधिवक्ता अजय सिंह व राणा अजीत सिंह के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई थी। लेखपाल बृजकिशोर द्वारा दोनों अधिवक्ता के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया। अधिवक्ता संघ द्वारा लेखपाल व अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग को लेकर लगातार चौथे दिन संघ के महामंत्री पुष्पकांत यादव नेतृत्व में न्यायालय कार्य बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक ं मुकदमा दर्ज नहीं होता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष समर बहादुर यादव, लालता प्रसाद यादव, राजदेव यादव, महंत देव यादव, भारत यादव, सुरेंद्र बहादुर सिंह, मोहम्मद शारिक, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, रामजी चौरसिया, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed