फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates celebrate protest day, raise slogans against City Magistrate

Jaunpur News: अधिवक्ताओं ने मनाया विरोध दिवस, सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Advocates celebrate protest day, raise slogans against City Magistrate
जौनपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया। अधिवक्ता मोहम्मद साहिल के उत्पीड़न व जेल भेजने को लेकर अधिवक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन व वाराणसी के अधिवक्ता हरिशंकर सिंह व पूर्व चेयरमैन अरुण त्रिपाठी भी आकर अधिवक्ताओं के आंदोलन में शामिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने कहा कि यदि 15 अगस्त तक सिटी मजिस्ट्रेट का निलंबन या स्थानांतरण नहीं होता है, तो वाराणसी के अधिवक्ता यहां आकर आंदोलन करेंगे और सिटी मजिस्ट्रेट को भी बैठने नहीं देंगे। अधिवक्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री तक सिटी मजिस्ट्रेट का मामला पहुंच चुका है। अधिवक्ताओं से सर्टिफिकेट आफ प्रैक्टिस के नाम पर 500 की मांग पर हरिशंकर सिंह ने बताया कि यह बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। इसे हम लोग काला कानून मानते हैं। यहां के अधिवक्ताओं ने कहा कि हम लोग इसका विरोध करेंगे। सुबह 10:30 से तीन बजे तक अधिवक्ता लगातार सड़क पर टेंट लगाकर विरोध प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय, मंत्री अनिल सिंह, तेज बहादुर सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा, समर बहादुर यादव,अरुण प्रजापति, शरदेंदु चतुर्वेदी, मंजू शास्त्री, संतोष प्रजापति, हरिवंश उपाध्याय, हिमांशु श्रीवास्तव, विकास तिवारी, चंद्र प्रकाश दुबे आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed